फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   theft at house in maninajra

Chandigarh: पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल में रुका था युवक, घर से गहने और लैपटाॅप चुरा ले गए चोर

Tue, 17 Sep 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

पीड़ित विशाल ने बताया कि उसकी बेटी हुई है। पत्नी अभी मनीमाजरा सिविल अस्पताल में एडमिट है। घर पर उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह पत्नी की देखभाल के लिए रात को मनीमाजरा अस्पताल ही रुक गया था। सुबह 6:30 बजे जब वह कपड़े लेने घर आया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। 

विज्ञापन
theft at house in maninajra
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीमाजरा के मेन बाजार में सोमवार रात मकान नंबर 1987 के अंदर से एक लैपटॉप और दो सोने के टॉप्स चोरी कर लिए गए। चोर घर के नीचे खड़ी एक नई बाइक भी चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन


मामले का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब घर का मालिक विशाल मनीमाजरा के सिविल अस्पताल से सुबह 6:30 बजे वापस घर आया। उसने देखा कि उसके कमरे की अलमारी खुली पड़ी है। अलमारी के अंदर रखे सारे कपड़े और एक सूटकेस आदि बिखरा पड़ा है। उसने जब जांच की तो पता चला कि अंदर रखा एक लैपटॉप और दो सेट सोने के टॉप्स चोरी हो चुके हैं। उन्होंने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मनीमाजरा पुलिस की टीम ने आकर मौके की जांच की। 
विज्ञापन


इसी दौरान विशाल को पता चला कि उसके घर के नीचे खड़ी उसकी नई मोटरसाइकिल भी चोर, चोरी करके ले गए हैं। विशाल ने बताया कि उसकी बेटी हुई है। पत्नी अभी मनीमाजरा सिविल अस्पताल में एडमिट है। घर पर उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह पत्नी की देखभाल के लिए रात को मनीमाजरा अस्पताल ही रुक गया था। सुबह 6:30 बजे जब वह कपड़े लेने घर आया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने रात को घर की कुंडी इसलिए नहीं लगाई क्योंकि उन्हें लगा कि विशाल रात को भी घर आ सकता है। जिसके चलते चोर आसानी से पहली मंजिल पर उनके घर में घुसा और काफी लंबे समय तक घर में रहने के बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दे गया। वहीं पुलिस घर के आसपास में बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। इसमें उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। विशाल ने बताया कि इस व्यक्ति को रात को 10:30 बजे उन्होंने इस तरह घर के पास से घूमते हुए भगाया भी था। उसके बाद 11:15 बजे पहले उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed