फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The youth was robbed and thrown into the bushes

युवक को लूटकर झाड़ियों में फेंका

Tue, 19 Dec 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The youth was robbed and thrown into the bushes
युवक का सहारा बने राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
हसवा में बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के एक युवक को लूटकर फतेहपुर-इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर बिलंदा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने बेसुध पड़े युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जहरखुरानी का अंदेशा जताते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना के डबतरबहा गांव निवासी सौरभ दुबे को झाड़ी में बेहोशी की हालत में पाया गया। उसकी शिनाख्त जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर हुई। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि सौरभ ने उन्हें कानपुर से इलाहाबाद जाने की जानकारी दी थी। वह बस से जा रहा था या किसी डग्गामार वाहन से, यह नहीं बताया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक के पास कोई बैग या नगदी नहीं मिली।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसी ने लूटने के बाद युवक को झाड़ियों में फेंक दिया। दूसरी ओर एसओ विपिन कुमार सिंह का कहना है कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसके होश में आने पर ही सही घटनाक्रम पता चल सकेगा। फिलहाल जहरखुरानी का ही अंदेशा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed