फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The young man was hanged hanging on the body

युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Sat, 03 Mar 2018 11:42 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sat, 03 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man was hanged hanging on the body
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ श्रीकांत प्रजापति व एसओ आरपी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली पर परिचित के घर आए युवक की हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या नहीं हुई, उसने आत्महत्या की है। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मधुपुरी निवासी भारत सिंह (26) पुत्र मुंशीलाल अपने परिचित थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी क्षेत्र के दारापुर बरेठी गांव निवासी दंपति के घर गया था। पिता मुंशीलाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को युवक की पत्नी ने बेटे को फोन कर होली मिलने बुलाया था। शनिवार को बेटे की मौत की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचा।
विज्ञापन


बेटे का शव फांसी के फंदे से लटका था। आरोप लगाया कि महिला और उसके पति ने साथियों के साथ मिलकर बेटे की गला दबाकर हत्या की है। सीओ श्रीकांत प्रजापति, एसओ आरपी पांडेय, चौकी इंचार्ज शीलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया पिछले कई साल से मृतक व हत्यारोपी महिला में अवैध संबंध थे। युवक का अक्सर महिला के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी महिला की उम्र 36 साल है और तीन बच्चे हैं। भारत की शादी पिंकी से हुई थी और उसके एक बेटा हुआ था, जो जन्म लेने के बाद खत्म हो गया।


पुलिस को आत्महत्या का शक
सौरिख। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के दारापुर बरेठी में पुलिस ने पिता की तहरीर पर भले ही हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की है।  शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed