{"_id":"5a0b384f4f1c1bd0408b6a97","slug":"the-young-man-hanged-in-the-house-of-strife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस्माइलपुर/गुरसहायगंज। गृह कलह के चलते एक युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव बरामदे में पंखे से लटका मिला। रात में ही दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जयसिंहपुरा के मौजा रजलामऊ निवासी संजय जाटव (36) पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रभान जाटव के यहां गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार रात करीब दस बजे संजय परिवार के साथ खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे उठा और कमरे को बाहर से बंदकर बरामदे में चला गया।
यहां उसने पंखे से झूलकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी उठी तो पति को गायब पाया। बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो पति का शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
घर में चीखपुकार मच गई। संजय के एक बेटी और दो बेटे हैं। गुरसहायगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि गृहकलह के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।