{"_id":"5a2d6e6d4f1c1b6e468b9850","slug":"the-miscreants-rob-the-couple-by-making-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बंधक बनाकर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बंधक बनाकर दंपति को लूटा
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते नवाब बंजारा व उसकी पत्नी पीरबानो बेगम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी में बदमाशों ने असलहों के बल पर दंपति को बंधकर बनाकर जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश इसी गांव से अलग-अलग स्थानों पर बंधी सात भैंसें डीसीएम पर लादकर लेकर चले गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश एक भैंस छोड़ गए। सूचना पाकर पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला काजी निवासी नवाब बंजारा व उसकी पत्नी पीरबानो बेगम शनिवार की रात सो रहे थे। तभी रात किसी समय चोर झोपड़ी में घुस आए। आहट होने पर दंपति की आंख खुल गई। यह देख बदमाशों ने दोनों पर तमंचा तान दिया, जिससे दोनों सहम गए। बदमाशों ने दोनों की आंखों में टार्च जलाकर लगा दी। दंपति ने आवाज लगाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें पीट दिया। बदमाशों ने पीरबानो के कानों से सोने के कुंडल नोच लिए।
इसके बाद बदमाश दंपति को तमंचे के बल पर झोपड़ी में बंधक बनाए रखा। बदमाशों के अन्य साथियों ने मोहल्ले में ही रामवीर के घेर में बंधी पांच भैंसों को खोल लिया। चोर जब भैंसों को वाहन पर लादकर भागने लगे तो दंपति को बंधक बनाए बदमाश भी उनके साथ भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद दंपति ने शोरशराबा किया, जिस पर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो सिवारा अटेना बाईपास के पास मोहल्ले के ही पुखराज के गोदाम पर मौजूद बदमाश डीसीएम पर भैंसों को चढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को देख बदमाश मौके से जानवर लदी डीसीएम लेकर भाग गए। जल्दी में वह तीन भैंसों में एक छोड़ गए। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष ललित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाश की तो रुदायन रोड पर एक डीसीएम पुलिस को दिखाई दी।
पुलिस ने पीछा किया, लेकिन पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर सके। बदमाश भरगेन जिला कासगंज की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि रामवीर की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। नवाब बंजारा ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब आठ-दस से ज्यादा थी। चार बदमाश असलहे के बल पर उसे व उसकी पत्नी को बंधक बनाए रहे, जबकि उनके अन्य साथी भैंस खोलने में लगे हुए थे।वरों ने पीट दिया है।