{"_id":"58e53bed4f1c1b4c3e5b6f8f","slug":"the-miscreants-beat-the-milky-and-plundered-the-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दूधिया को पीटकर रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दूधिया को पीटकर रुपये लूटे
औरैया
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित दूधिया अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में दूध बांटकर घर जा रहे युवक को मंगलवार की रात बदमाशों ने रोक लिया। इन्होंने दूधिया से मारपीट कर नगदी लूट ली। रोड पर राहगीरों को आते देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी अमर सिंह पुत्र डाल सिंह मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अछल्दा कस्बे में दूध बांटने आए थे। दूध बांटते-बांटते रात के नौ बज गए। इसके बाद वह अछल्दा वीरपुर रोड से अपने घर को निकले। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
इससे पहले कि अमर सिंह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने अमर सिंह से दूध की वसूली के 4500 रुपये छीन लिए। इसी बीच रोड पर बाइकों से कुछ लोग गांव की तरफ आते दिखाई दिए। इस पर बदमाश रुपये लेकर भाग निकले। मारपीट से घायल दूधिया अमर सिंह ने थाना अछल्दा पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में अछल्दा थानाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।