फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The home guard jawan killed in bike crash

बाइक की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत

Sat, 12 Nov 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The home guard jawan killed in bike crash
crime lalitpur news - फोटो : demo
 गुरुवार को शाम के समय कोतवाली अंतर्गत तालबेहट पूराकलां मार्ग पर टकटकी के पास तेज गति से जा रही बाइक की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

 कसबा बांसी निवासी होमगार्ड वीरेंद्र पुत्र रामदास सेन की ड्यूटी गुरुवार को थाना पूराकलां में थी। सायंकाल सात बजे के लगभग वह अपनी बाइक से पूराकलां जा रहा था। इसी बीच टकटकी और सुनौरी के मध्य वह बाइक से उतर कर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगा। इसके बाद वह जैसे ही सड़क पर आया तभी पूराकलां की ओर से तेज गति से आ रही बाइक क्रमांक यूपी - 94 एम- 2319 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक झग्डू पुत्र मुन्ना ढीमर ग्राम चुरावनी भी चोटिल हो गया। दोनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। वहां वीरेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।  जानकारी के बाद मृतक के परिजन तालबेहट आए। मृतक के पुत्र सुनील के शिकायती पत्र पर बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed