फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   the gang who used to blackmail police caught

वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाले गैंग को पुलिसकर्मियों ने धरा

Wed, 15 Nov 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
the gang who used to blackmail police caught
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान शाहरुख अब्बास उर्फ तोतला (24) और रंजीत मौर्या (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी वीडियो बनाकर उसे एडिट करते थे। इसके बाद खुद को राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र का पत्रकार बताकर पुलिस कर्मियों से मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस को गैंग के बाकी सदस्य इरशाद और शान मोहम्मद समेत अन्य आरोपियों की तलाश है। पिछले एक वर्ष से आरोपी पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहे थे।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह के मुताबिक प्रीत विहार पुलिस को मंडावली ट्रैफिक सर्किल के कुछ पुलिस कर्मियों ने वसूली की शिकायत की थी। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। इस बीच दो अलग-अलग टीमों ने शाहरुख और रंजीत को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने लोनी में अपना दफ्तर बनाया हुआ है। यह लोग कॉमर्शियल वाहनों से ट्रैफिक नियम तोड़ते थे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब इनका चालान करते थे तो उसका वीडियो बना लेते थे।


वीडियो एडिट कर इस तरह दिखाया जाता था कि पुलिसकर्मी रिश्वत ले रहा है। बाद में उस वीडियो को दिखाकर आरोपी पुलिस कर्मियों से मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed