{"_id":"5ad23f954f1c1b6e098b4807","slug":"the-family-of-the-soldier-was-beaten-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के परिवार को घर में घुसकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के परिवार को घर में घुसकर पीटा
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
fight
असलहे व चाकू लेकर घर में घुसे सात युवकों ने जीआरपी जवान की पत्नी व उसके बच्चे के साथ मारपीट की और पुलिस बुलाने पर बम फेंकने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को पकड़ा है।
मुख्यालय के कसहाई रोड स्थित ज्ञान भारती इंटर कालेज के पीछे रहने वाले जीआरपी जवान मुन्नालाल पुत्र अनुसूइया ने बताया कि शुक्रवार रात को वह दूसरे घर में चल रहे निर्माण कार्य की देखरेख कर रहा था। घर में पत्नी व छोटा बच्चा था। इसी बीच मोहल्ले का राजेंद्र पटेल, वीरू उर्फ कल्लू व चार अन्य अज्ञात चाकू व तमंचा लेकर उसके घर की छत पर आकर गालीगलौज करने लगे। दरवाजा खुला होने पर सभी अंदर पहुंचे और उसके पुत्र को पीटने लगे। बचाने पर उसकी पत्नी को धक्का दिया। पत्नी ने फोन से इसकी जानकारी उसे दी। इस पर यूपी 100 को सूचना दी गई। पुलिस के आते ही मारपीट करने वाले भाग निकले। इसके बाद पुलिस के जाते ही फिर उक्त लोग आए और धमकी देने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली से एक दरोगा भी मौके पर गए लेकिन मारपीट करने वाले नहीं मिले। दरोगा के जाने के बाद उक्त लोग फिर आए और बम फेंकने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार देर रात को कोतवाली पहुंचा। जहां कोतवाल को पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि दोपहर को पड़ोस के बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद आधा दर्जन लोग तमंचा चाकू लेकर धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने यह भी धमकी दी है कि प्रदेश की सरकार के प्रतिनिधि उनके अपने लोग हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड सकता। मामला जानने के बाद भी कोतवाल ने उन्हें टरका दिया लेकिन देर रात को फिर धमकी मिलने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी राजेंद्र को पकड़ लाई। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को पकड़ा गया है। पहले वह इसे बच्चों का मामला मान रहे थे लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी अराजकतत्व हैं इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल ने बताया कि उनके किसी करीबी ने यह घटना अंजाम नहीं दी है। यदि कोई है तो उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। महिला या उसके बच्चे को पीटने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।