फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The elder sister killed in front of the younger

छोटी बहन के सामने बड़ी को मार डाला

Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
The elder sister killed in front of the younger
आरती जाटव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भूटा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो दबंगों ने घर में घुसकर पांच साल की छोटी बहन के सामने किशोरी(बड़ी बहन) की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को कमरे में लगे कुंडे से लटका दिया। बहन ने शोर मचाया तो दबंगों ने उसे मारापीटा। इसके बाद दोनों भाग निकले। बच्ची के शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ कर रही है। गांव भूटा निवासी सुखदेव जाटव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे है। वह मजदूरी करते हैं। रविवार को उनकी पत्नी सीमा देवी अपने मायके जिला औरैया के उमरैन गई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दुकान से बीड़ी खरीदने के लिए गया था। घर पर 16 वर्षीय पुत्री आरती और पांच साल की स्वाति थीं। तभी पड़ोस के गांव कर्री निवासी दो दबंग उसके घर में घुस आए। उन्होंने आरती को दबोच लिया। कमरे में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने उसकी चुन्नी से उसके गले में फंदा बनाकर कमरे में लगी कुंडे से लटका दिया। इसी बीच छोटी पुत्री ने शोर मचाया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। पुत्री ने शोर मचाया तो गांव के लोगों के साथ घर पहुंचा तो देखा कि आरती का शव कुंडे से लटका था। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ चौबिया सतीश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। छोटी बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है। एक युवक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
दो दिन पूर्व दबंगों ने की थी छेड़छाड़
बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के गांव भूटा निवासी सुखदेव की पुत्री आरती शनिवार को अपने घर से सामान लेने के लिए कर्री में लगने वाले बाजार को गई थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो आरती ने विरोध करते हुए दोनों को चप्पल दिखा दी। उसने धमकी दी कि यदि फिर से उसके साथ हरकत की तो वह उसका जवाब चप्पल से देगी। इस पर दोनों युवकों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद दोनों युवक उसके घर पर पहुंचे और पूरे परिवार को जान माल की धमकी दे गए थे। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया। सुखदेव ने बताया कि उसे इस बात का आभास नहीं था कि दबंग युवक उसके साथ इतनी बड़ी घटना कर सकते है। उनका आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी पुत्री को पकड़ कर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को कुंडे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


सड़क हादसे में भाई की हो गई थी मौत
सुखदेव मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। छह साल पूर्व उसके बड़े पुत्र सुरजीत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। सुरजीत के बाद उसके भाई व बहन छोटे थे। इस कारण से सुखदेव के ही ऊपर उसके परिवार को पालने की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed