फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The 300 workers at AIMIM case

एआईएमआईएम के 300 कार्यकर्ताओं पर केस

Sun, 27 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The 300 workers at AIMIM case
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
फरिदाबाद बाजार में गुरुवार को होली के दिन रंग पड़ने के विवाद में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष के मामले में शुक्रवार को निजामाबाद थाने में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सहित 300 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। निलंबित थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव की तहरीर पर आरोपित लोगों पर अमन में खलल डालने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घटना के तीसरे दिन भी बाजार में फोर्स तैनात थी। एसआई विवेक यादव को निजामाबाद का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि 24 मार्च गुरुवार की दोपहर निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव में रंग लगाने के विवाद में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवी उग्र हो गए। लोगों ने पथराव और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को दी गई निलंबित एसओ की तहरीर में कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई ने अपने कार्यकर्ताओं को उकसा दिया और लोग पुलिस पार्टी पर पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। जिससे उनके साथ एसआई आरके सिंह सहित छह पुलिस कर्मी और आमजन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व एसओ की तहरीर पर इन लोगों के विरुद्ध दहशत फैलाने, हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, पुलिस पार्टी पर हमला आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed