{"_id":"5903936f4f1c1b621dc0c86d","slug":"teacher-dies-in-road-accident-in-kachhwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
mirzapur
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार कोतवाली इलाके के मिर्जापुर -वाराणसी राजमार्ग स्थित चेचरी मोड़ के समीप स्कूटी सवार शिक्षिका की ट्रैक्टर से धक्का लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क पर आवागमन ठप कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी प्रकार शांत करा कर आवागमन चालू कराया। मृतका परिजनों ने चालक के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दिया है।
कोतवाली इलाके के नैपुरवां ममोलापुर निवासी सिद्धनाथ सिंह की पुत्री विशाखा सिंह 25 वर्ष दरगाहशरीफ इलाके के रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। जो प्रतिदिन की तरह स्कूल के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। बताया गया कि ज्योंही वह चेचरी मोड़ के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षका के मौत की खबर लगते ही ग्रामीण इकटठा हो गए और चालक की गिरफ्तारी करने को लेकर सड़क जाम कर दिया।