फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   supari killers

बीस लाख ली थी संजय वर्मा की हत्या की सुपारी

Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
supari killers
administration - फोटो : sample
झांसी। कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले बदमाश अलीगढ़ में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हाथ लग गए। पूछताछ में पता चला दिल्ली के पारस गैंग ने वर्मा को मारने के लिए बीस लाख रुपये की सुपारी ली थी। मुठभेड़ में घायल बदमाशों का अलीगढ़ के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात झांसी की पुलिस टीम बदमाशों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन

 21 जुलाई की दोपहर कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले कारोबारी संजय वर्मा न्यायालय में तारीख पर गए थे। लौटते वक्त कचहरी चौराहा से चंद कदम आगे निकलते ही बाइक सवार बदमाश  उन पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर भाग निकले थे। घटना में गोली लगने से सुरक्षागार्ड जय उर्फ विकास (22) की मौत हो गई थी। जबकि, संजय वर्मा समेत दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए थे।  बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।  
विज्ञापन

इसी बीच अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी आपराधिक घटना होने की सूचना मिली। जिस पर टप्पल पुलिस ने ग्राम बैना स्थित जयपाल सिंह के मकान के सामने से सोनीपत (हरियाणा) निवासी सागर राना, मथुरा के रोहित जाट उर्फ रोहिताश, अलीगढ़ के  टिंकू उर्फ पूरन और अशोक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि झांसी के कुख्यात बदमाश सरदार सिंह गुर्जर ने अपने भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए संजय वर्मा की हत्या की साजिश रची। रोहित जाट और सागर राना के दो अन्य साथी पटवारी उर्फ धांधो व मांगे उर्फ सनम अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed