फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Student just fell, sabotage, driver beaten

छात्रा बस से गिरी, तोड़फोड़, चालक को पीटा

Thu, 22 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 22 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student just fell, sabotage, driver beaten
सड़क पर जाम लगाए छात्र। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। जिला परिषद से आईटीआई जाने के लिए प्राइवेट बस में चढ़ रही छात्रा चालक की लापरवाही से गिरकर घायल हो गई। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने बस को रोककर चालक को उतारकर पीटा। इसके बाद बस में भी तोड़फोड़ की। छात्रों ने रोड पर ही जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उधर से गुजरने वाले कई वाहनों पर पत्थर फेंके। कई राहगीरों को भी छात्रों ने पीट दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और छात्राें को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

 
  गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा निवासी प्रिया गौतम (18) पुत्री प्रकाश नारायण जिला परिषद से बस पर चढ़ने लगी, तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे छात्रा बस से नीचे गिर पड़ी। इसी दौरान बस में पहले से सवार आईटीआई छात्रों ने देखा तो वे उग्र हो गए। उन्होंने बस चालक को नीचे उतार लिया और उसे जमकर पीटा। बस के शीशे तोड़ दिए और वहां जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर जाम खुलवाया। घायल प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


 उधर, आईटीआई कालेज में इसकी जानकारी होने पर वहां के छात्र आईटीआई के बाहर आ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों पर भी पत्थर फेंके। कई राहगीराें को भी पीट दिया। दोबारा जाम की जानकारी होने पर कोतवाल संजय गुप्त, यूपी 100 की गाड़ियाें व कोबरा सिपाहियाें के  साथ मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साए छात्राें ने जाम नहीं खोला। इस पर उन्हाेंने मामले की जानकारी आला अधिकारियाें को दी तो सीओ उरई जंगबहादुर सिंह, सीओ जालौन अरुण कुमार, जालौन कोतवाल फुंदनलाल कई दरोगाआें व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रव कर रहे छात्राें को समझाया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए बसाें के  आईटीआई पर स्टाप की मांग की। इस पर आईटीआई के प्रधानाचार्य एम.के सिंह अपने शिक्षकों के साथ मौके पर आए। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। उधर, प्रशासन ने आश्वस्त दिया कि वह रोडवेज से लेकर प्राइवेट बसाें में छात्र-छात्राआें के लिए रियायत करवाएंगे। साथ ही आईटीआई कालेज के सामने बस स्टाप भी बनवाया जाएगा। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस व प्रधानाचार्य की सूझबूझ से मामला झुलसा
उरई। पिछले कई दिनाें से बस संचालकाें की अनदेखी का शिकार हो रहे छात्र-छात्राआें का सब्र जवाब दे गया। छात्राें ने बताया कि बस संचालक छुट्टी होने पर बस नहीं रोकते। इससे छात्र-छात्राआें को उरई तक पैदल जाना पड़ता था। हालांकि पुलिस प्रशासन और प्रधानाचार्य की सूझबूझ से मामला सुलझ गया।



पुलिस पर छात्राें ने फेंके डंडे
उरई।  उरई पुलिस ने आईटीआई छात्राें के उपद्रव के दौरान संयम का परिचय दिया। पुलिस के ऊपर छात्राें ने डंडे फेंके लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया। इससे छात्र भी मान गए और जाम खोल दिया। जालौन में हुए बवाल में पुलिस ने मृतक के परिजनों से ही अभद्रता कर दी थी। इसके बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियाें ने कई वाहनाें को आग के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed