{"_id":"5b5f62314f1c1bb24b8b5eae","slug":"six-dies-as-mud-collapses-dig-for-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मिट्टी में दबकर 6 मजदूरों की मौत, मोबाइल केबल के लिए खोद रहे थे गड्ढे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली: मिट्टी में दबकर 6 मजदूरों की मौत, मोबाइल केबल के लिए खोद रहे थे गड्ढे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 31 Jul 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत बाईपास पर सोमवार रात एक मोबाइल कंपनी की फोर जी लाइन डालने के लिए सड़क किनारे खुदाई करने के बाद केबल का पाइप काटते समय मिट्टी धंसने से छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आईजी डीके ठाकुर, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज जी. समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे।
पीलीभीत बाईपास पर फहम लॉन और फाइक एन्क्लेव के बीच सड़क किनारे मोबाइल के फोर जी नेटवर्क की केबल डालने के लिए करीब तीन मीटर गहरा और दस मीटर लंबा गड्ढा खोदा गया था। यह काम तीन दिन से चल रहा था।
विज्ञापन
गड्ढा खुदने के बाद सोमवार रात करीब आठ बजे दस मजदूर उसमें उतरकर केबल का पाइप काटने का काम कर रहे थे। इसी बीच मिट्टी धंसने से सभी मजदूर उसमें दब गए। दो को तत्काल ऊपर खींच लिया गया लेकिन आठ उसमें रह गए। आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद तीन जेसीबी से खुदाई कर मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। राते साढ़े दस बजे सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से छह की मौत हो गई। ये मजदूर पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दीनाजपुर के रहने वाले थे। मृतकों के नाम हैं -साहिब अली, नजीम, मोहिरुल, कैसर, मजीमुल और हब्बू।
मिट्टी धंसने से छह मजदूरों की मौत हुई है। दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने समय पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। - डीके ठाकुर, आईजी
घायलों को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम