{"_id":"577c05a44f1c1b9d2f7f9eb7","slug":"sirsa-news-hindi-news-frod-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बनकर पिन नंबर पूछा, खाते से निकाले 43 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर बनकर पिन नंबर पूछा, खाते से निकाले 43 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुपये डबल
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता की अपील के बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस जा रहे हैं। दो महिला पुलिस कर्मियों के बाद अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल के मुख्य अध्यापक जागरूकता के अभाव में हजारों की चपत लगवा बैठे हैं। पुलिस ने मुख्य अध्यापक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की रामकॉलोनी निवासी रणजीत सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनका हिसार रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में खाता है। तीन जुलाई को रणजीत सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई बैंक का मैनेजर बोल रहा है। आपने अपना खाता क्यों बंद करवा दिया? कृपया जवाब दें। रणजीत सिंह ने जवाब में कहा कि उसने अपना खाता बंद नहीं करवाया, उक्त शख्स ने कहा चलो ऐसा करो अपना खाता नंबर और एटीएम कार्ड में अंकित 16 नंबर तथा पिन नंबर बताओ, फिर से खाता चालू हो जाएगा। रणजीत सिंह ने खाता खाता नंबर और पिन नंबर बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आने शुरू हो गए। देखते ही देखते उसके खाते से 43 हजार 170 रुपये निकाल लिए गए। उन्हें समझ में आ गया कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। वह तुरत ही बैंक पहुंचे और बैंककर्मियों को सारी जानकारी दी। उसके बाद ठगी की सूचना पुलिस को दी।
कीर्ति नगर चौकी पुलिस ने मुख्य अध्यापक रणजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला उक्त शख्स ने नोएडा में ऑनलाइन खरीदारी की थी। उसने 43 हजार रुपये में महंगे ब्रांड के कपड़े, जूते व परफ्यूम खरीदा। जिस नंबर से कॉल आई वो बिहार का था। गौरतलब है कि इससे पहले सिरसा पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी, रानियां का एक बैंक कर्मचारी और डबवाली क्षेत्र में रहने वाला एक टीचर भी अज्ञात व्यक्ति को अपना खाता व पिन नंबर बता बैठा और ठगी का शिकार हो गया।