{"_id":"57e18bc14f1c1b2856a82242","slug":"sirsa-hindi-news-rape-sisterr-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते तार-तार किए भाई ने, केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते तार-तार किए भाई ने, केस
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी ममेरी बहन से कई माह तक दुराचार करता रहा। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार मुताबिक पंजाब निवासी एक व्यक्ति की बहन ओढां क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि उसके बहनोई की मौत के बाद पंजाब निवासी व्यक्ति ने बहन के कहने पर अपनी बालिग लड़की को उसके पास छोड़ दिया। पीड़िता ने लीगल एडवाइजर सुनीता वर्मा के समक्ष दिए बयान में बताया है कि उसकी बुआ का लड़का उसे डरा धमकाकर बलात्कार करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। करीब तीन माह बाद पीड़िता को आरोपी उसके गांव छोड़ आया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को इस मामले का पता लगा। पीड़िता के परिजन मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ओढां थाना में पहुंचे जहां पुलिस ने पीड़िता के लीगल एडवाइजर सुनीता वर्मा के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर जसपाल सिंह के खिलाफ बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने का अभियोग दर्ज कर लिया है।