फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shot in Maureang mine

मौरंग खदान में गोली चली

Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
shot in Maureang mine
अनूप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मौरंग खदान में बुधवार की रात फायरिंग से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे इलाहाबाद के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। उधर, घटना के बाद से खदान में काम बंद है। गुरुवार को सीओ, एसडीएम और एसओ मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर निवासी अनूप सिंह यादव का बेटा महेंद्र सिंह यादव (30) खागा के किसी व्यक्ति का ट्रक चलाता है। वह रात को खदान में मौरंग भरने गया था। उसके  आगे कानपुर नर्वल निवासी सुबोध यादव ने ट्रक लाइन में खड़ा किया था। खदान में मिट्टी युक्त मौरंग को लेकर विवाद हो गया। चालकों के हंगामे पर कुछ लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली चालक महेंद्र के पेट में जा घुसी। गोली लगने के बाद खदान में दहशत फैल गई। इससे खदान बंद हो गई। शोर सुन पड़ोसी गांव तुलसीपुर से ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन


घायल चालक को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हरदों सीएचसी लाया गया। सीएचसी से रेफर होकर चालक जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल से इलाहाबाद के लिए रेफर करा लिया गया। चालक सुबोध का आरोप है कि मनमाने तरीके से मौरंग लादी जाती है। इसके विरोध पर ही गोली चली है। सीओ सुरेंद्र सिंह और एसडीएम अमित भट्ट मौके पर जांच के लिए पहुंचे। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चालक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। चालकों के बीच विवाद होने की सूचना थी। मौके पर खदान बंद मिली है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन को बहन की शादी, मचा कोहराम
थरियांव। धाता के ऐरई खदान में गोली लगने से घायल महेंद्र सिंह यादव के परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार में शादी की तैयारियों का माहौल था। सब कुछ छोड़कर परिवार के लोग जिला अस्पताल भागे। यहां से उसे लेकर इलाहाबाद गए हैं।

चालक महेंद्र सिंह यादव खागा कोतवाली क्षेत्र महिचा मंदिर गांव निवासी अनूप सिंह का बेटा है। अनूप सिंह गांव में क्लीनिक चलाते हैं और एक स्कूल में टीचर भी हैं। महेंद्र शादीशुदा है। उसका दो साल का बेटा आकाश है। घटना सुनते ही पत्नी कमलेश देवी और मां प्रेमा देवी बेसुध हो गई। वह लोग घायल के साथ इलाहाबाद के नर्सिंगहोम में हैं। गांव में सुबह से ही घर में ग्रामीण महेंद्र का हालचाल पूछने के लिए पहुंचते रहे। महेंद्र से बड़ा भाई धर्मेंद्र सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका परिवार भी गांव में रहता है। उसकी एक बहन सरिता देवी है जिसकी तीन दिसंबर को हुसैनगंज थाने के कुसली का पुरवा से बारात आनी है। परिजनों का कहना है कि खुशियों के माहौल में परिवार पर गोली से बेटे का घायल होना किसी आपदा से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed