{"_id":"60bf415873705e301f5678ac","slug":"seven-youths-molested-teenager-at-knife-point-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में चाकू दिखाकर किशोरी से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कुशीनगर में चाकू दिखाकर किशोरी से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो वायरल
Tue, 08 Jun 2021 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:20 PM IST
सार
सात युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, 10 दिन बाद परिजनों ने दी तहरीर।
विज्ञापन
13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात युवकों ने चाकू की नोक पर एक नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के 10 दिन के बाद परिजनों ने सोमवार रात में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र एक गांव में करीब दस दिन पूर्व शाम को एक 11 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही सात युवकों ने चाकू दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म करने वाले युवाओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए विशुनपुरा पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। उधर, सोमवार की रात पीड़िता के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कक्षा पांच में पढ़ने वाली विशुनपुरा थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय छात्रा बीते 30 मई की देर शाम शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के सात युवक उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने के बाद सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। चार दिन बाद घर पहुंचे तो लड़की ने आपबीती बताई। उसके परिजन घटना से चिंतित थे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों में से किसी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको विशुनपुरा एसओ संजय कुमार ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई में जुटे थे। सोमवार की रात लड़की के पिता थाने पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।