फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Script Writer Priyanka Sharma has send a legal notice to actor Randeep Hooda to return her script and pay compensation of Rs 10 crore

फिर मुसीबत में रणदीप हुड्डा: सूरत की स्क्रिप्ट राइटर ने लगाया स्टोरी और गीत कब्जाने का आरोप, मांगा दस करोड़ का हर्जाना

Wed, 18 Aug 2021 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 12:46 PM IST
सार

प्रियंका शर्मा ने करीबन 1200 गीत व 50 स्टोरी अभिनेता रणदीप हुड्डा की मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई को ईमेल से भेजी। लगातार सोशल मीडिया व ईमेल के माध्यम से उनसे बातचीत होती रही तथा उन्होंने प्रियंका शर्मा को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी स्टोरी पर काम होगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उनकी स्टोरीज पर काम शुरू किया गया और न उनके गीतों पर काम किया गया।

विज्ञापन
Script Writer Priyanka Sharma has send a legal notice to actor Randeep Hooda to return her script and pay compensation of Rs 10 crore
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मूल रूप से हिसार से संबंधित व हाल में सूरत में रह रही एक फिल्म स्क्रिप्ट, स्टोरी व लिरिक्स राइटर प्रियंका शर्मा ने फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा पर अपनी करोड़ों रुपये की कीमत की स्क्रिप्ट व लिरिक्स कब्जाने का आरोप लगाया है। प्रियंका शर्मा ने अपने अधिवक्ता रजत कलसन के मार्फत अभिनेता रणदीप हुड्डा को पंद्रह दिनों के अंदर उनकी स्क्रिप्ट व लिरिक्स वापस करने और दस करोड़ रुपये हर्जाना देने के लिए कानूनी नोटिस भिजवाया है। 
विज्ञापन


प्रियंका शर्मा के अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि प्रियंका शर्मा मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले से हैं तथा अभी सूरत में रहती हैं। वह फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट, स्टोरी व गीत लिखने का काम करती हैं। वे बॉलीवुड की फिल्म स्क्रिप्ट राइटर एसोसिएशन की सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया के मार्फत हुआ था संपर्क

प्रियंका शर्मा ने अभिनेता रणदीप हुड्डा को अपने वकील के मार्फत भेजे नोटिस में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता से संपर्क किया और अपने बारे में बताया। इस पर हुड्डा ने प्रियंका शर्मा को कहा कि आप तो हरियाणा से ही हैं, घर से हैं और हमारी एक ही बात है। हम जल्दी एक प्रोडक्शन हाउस बनाने जा रहे हैं और जल्द ही आप की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे, आप मुझे वह सारी स्क्रिप्ट भेज दें। इसके बाद प्रियंका शर्मा की ई-मेल तथा व्हाट्सएप पर रणदीप हुड्डा तथा उनके परिवार की सदस्य आशा हुड्डा, मनदीप हुड्डा, डॉक्टर अंजलि हुड्डा, मनीष व रणदीप हुड्डा की मैनेजर पंचाली चौधरी व रणदीप हुड्डा की मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई से लगातार बातचीत हुई। 

प्रियंका शर्मा ने करीबन 1200 गीत व 50 स्टोरी अभिनेता रणदीप हुड्डा के मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई को ईमेल से भेजी। लगातार सोशल मीडिया व ईमेल के माध्यम से उनसे बातचीत होती रही तथा उन्होंने प्रियंका शर्मा को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी स्टोरी पर काम होगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उनकी स्टोरीज पर काम शुरू किया गया और न उनके गीतों पर काम किया गया। स्टोरी, स्क्रिप्ट और लिरिक्स प्रियंका शर्मा को वापस भी नहीं भेजे गए।

धमकी देने का भी आरोप

कलसन ने बताया कि जब प्रियंका शर्मा ने बार बार उक्त स्क्रिप्ट व लिरिक्स को वापस मंगाने के लिए संपर्क किया तो रणदीप हुड्डा व उनकी टीम की तरफ से जवाब आया कि क्यों जाटों से भिड़ रही हो, रणदीप अब हॉलीवुड का कलाकार बन गया है अब तो वह अपनी मां की भी नहीं सुनता। इन लोगों ने मेरे मुवक्किल को जान से मारने की धमकी दी तथा मेरी मुवक्किल को व्हाट्सएप व मेल्स पर ब्लॉक कर दिया। इस बारे में मेरी मुवक्किल ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक व फरीदाबाद रेंज के पुलिस कमिश्नर को मेल पर शिकायत भेजी जिस पर जांच भी चल रही है। 

कलसन ने बताया कि उनकी मुवक्किल का कहना है कि उनकी पिछले 15 साल की मेहनत पर अभिनेता रणदीप हुड्डा व उसकी टीम कब्जा किए बैठी है जिनकी कीमत आज करोड़ों रुपये में है। उन्हें अंदेशा है कि भविष्य में उनकी स्क्रिप्ट का दुरुपयोग किया जा सकता है। प्रियंका शर्मा ने अपने अधिवक्ता रजत कलसन की मार्फत रणदीप हुड्डा व उसकी माता आशा हुड्डा, मनदीप हुड्डा, डॉ. अंजलि हुड्डा, मनीष, रणदीप हुड्डा की मैनेजर पांचाली चक्रवर्ती व मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई को नोटिस भेज उनकी सभी स्क्रिप्ट व लिरिक्स वापस भेजने की मांग की है तथा पिछले 8 साल से की जा रही हैरासमेंट के लिए दस करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। प्रियंका शर्मा ने अपने नोटिस में कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो  वह रणदीप हुड्डा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करेगी और उसे सिविल न्यायालय में भी घसीटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed