फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rupandehi band

सीमा विभाजन के विरुद्ध रुपन्देही बंद

Thu, 01 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
rupandehi band
band in nepal
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल में मधेसियों की मांगों में एक प्रमुख मांग सीमा विभाजन के मुद्दे पर नई सरकार मुहर लगाते हुए पांच नंबर पहाड़ी क्षेत्र गुल्मी और अरधा खाची को तराई से अलग करते हुए एक प्रस्ताव संसद में दर्ज कराए जाने के खिलाफ नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी एमाले के कार्यकर्ता बुधवार सड़क पर उतर आए और रुपन्देही जिले को बंद कराते हुए बुटवल के ट्रैफिक चौक और भैरहवा बुद्ध चौक पर चक्का जाम लगाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सुबह दस बजे रुपन्देही जिले के भैरहवां में एमाले पार्टी के नेता भरत पोखरेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संविधान में संशोधन के खिलाफ सड़क पर आ गए और अनिश्चित कालीन जिला बंदी की घोषणा करते हुए भैरहवां में कई जगह चक्का जाम कर दिया। बुद्ध चौक पर जाम के दौरान एमाले पार्टी के नेता ने बताया कि नई सरकार गुल्मी और अरधा खाची को अलग कर रही है। यह हमें मंजूर नहीं है। यह संशोधन हुआ तो नेपाल में जनाक्रोश बढ़ेगा। बुटवल ट्रैफिक चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करते हुए पूरे बाजार को बंद करा दिया। 
विज्ञापन


बंद से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह दस बजे के बाद भैरहवा से बुटवल और पोखरा जाने वाले मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने आवागमन बंद कर दिया है। लुंबिनी पोखरा और भैरहवां से आगे जाने वाले और वापस आने वाले सैकड़ों भारतीय वाहन भी फंसे हैं। देर शाम तक पुलिस नेताओं से चक्का जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही थी लेकिन बात नहीं बनी। जाम के दोनों तरफ वाहन लेकर लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed