{"_id":"5917554e4f1c1b7a048538f5","slug":"river-find-youth-family-murder-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला अर्धनग्न युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला अर्धनग्न युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नारायणा के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में नहर में मिला। ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शव की पहचान गांव नूरपुर मुगलान निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने शव की गली-सड़ी हालत देख व परिजनों की मांग पर शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना इसराना पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पहले ही धारा 307 के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नूरपुर मुगलान निवासी प्रिंस उर्फ बंटी (22) जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत था। प्रिंस के पिता सुरेंद्र पाल ने बताया कि गांव के ही सुनील, विनोद, सोनू व संदीप 11 मई की दोपहर करीब एक बजे प्रिंस को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर सायं तक प्रिंस के न लौटने पर उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। चारों लड़कों से भी पूछा, लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। प्रिंस की सभी जगह व रिश्तेदारियों में भी तलाश करने के बाद भी न मिलने पर अगले दिन पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों का कहना है कि चारों युवकों से सख्ती से पूछताछ करने पर लड़कों ने बताया था कि उनका प्रिंस के साथ झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में वह नहर में गिर गया था। जिसके बाद परिजनों ने नहर में प्रिंस की तलाश शुरू कर दी थी।
परिजन बोले हमारे सामने ये सब किया कबूल
परिजनों का कहना है कि प्रिंस को साथ लेकर गए चारों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे लोग नहर पर नहाने गए थे। वे लोग नहर में नहाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उनका प्रिंस से झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में प्रिंस नहर में गिर पड़ा और बह गया था। परिजनों का कहना है कि प्रिंस के मुंह, आंख, सिर, गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जो उसकी हत्या किए जाने की तरफ इशारा करते हैं। वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि चारों लड़कों से पूछताछ की गई है। लड़कों ने प्रिंस की मौत के बारे में कुछ भी पता होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
आठ माह पहले भी बनाया था बंधक
परिजनों की माने तो करीब आठ माह पहले भी प्रिंस को गांव के बाहर ईख के खेत में बंधक बनाकर रखा गया था। काफी तलाश के बाद प्रिंस का पता लग पाया था। जिसके बाद ही उसकी जान बच पाई थी।
प्रिंस के लिए ढूंढ रहे थे लड़की
प्रिंस के पिता ने बताया कि उसका 1998 में एक्सिडेंट हो गया था। जिसके बाद से उसका आधा शरीर काम नहीं करता। उसकी पत्नी भतेरी पुलिस लाइन में साफ-सफाई का काम कर घर चला रही है। अब प्रिंस घर की जिम्मेदारियां संभालने लायक हुआ था। वे लोग प्रिंस की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे, ताकि उसकी जल्दी शादी कर दें। लेकिन इस वारदात के बाद उनके सभी सपने चकनाचूर हो गए।
तीन बहन भाइयों में था बड़ा
बताया जा रहा है कि प्रिंस दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर बहन है, जो ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है और सबसे छोटा भाई दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। प्रिंस को करीब ढाई साल पहले दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट आ गई थी। जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और घर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए काम करना शुरू कर दिया था।
गांव नूरपुर मुगलान में दो दिन से लापता युवक का शव गांव नारायणा के पास नहर से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
रमेश सिंह, एसआई, जांच अधिकारी, थाना इसराना।