फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Railway passengers fluttering in ticket

 टिकट में धांधली से भड़के रेल यात्रियों का हंगामा

Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। रेलवे स्टेशन बेलाताल में बुधवार रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से टिकट में धांधली की गई। जिससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा काटा। यात्रियों का आक्रोश देखकर स्टेशन मास्टर से दूसरे टिकट बनाए। मामले की शिकायत डीआरएम को भेजी गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन बेलाताल में बुधवार की रात दो दर्जन से अधिक यात्रियों ने दिल्ली जाने के लिए टिकट बनवाए। स्टेशन मास्टर में चार लोगों के बनने वाले टिकट में पैसे तो चार के लिए लेकिन टिकट तीन यात्रियों का थमाया। इसी तरह तीन यात्रियों वाले टिकट में दो लोग दर्शाएं गए। जब यात्रियों ने टिकट में धांधली देखी तो स्टेशन मास्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर टिकट लेने को लाइन में लगे अन्य यात्री भी जागरूक हो गए और देखकर टिकट लेने लगे।
विज्ञापन


यात्रियों का हंगामा बढ़ता देख हरकत में आए स्टेशन मास्टर ने आनन फानन में उनके टिकट दूसरे बनाए तब मामला शांत हुआ। बेलाताल निवासी इंद्रपाल रिछारिया ने बताया कि झांसी बांदा और झांसी मानिकपुर ट्रेनों की क्रासिंग के दौरान दर्जनों लोग टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी का फायदा उठा स्टेशन मास्टर ने धोखाधड़ी की। ननौरा निवासी मुकेश कुशवाहा को तीन यात्रियों में दो का टिकट, अमरचंद्र को चार यात्रियों में तीन का टिकट दिया गया। अन्य यात्रियों से भी धोखाधड़ी की गई। यात्रियों ने मामले की शिकायत डीआरएम झांसी से की है। स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती का कहना है कि कंप्यूटर की गड़बड़ी से दिक्कत आई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed