फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   protest in Sikandrarao

वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कोतवाली पर प्रदर्शन

Sun, 03 Dec 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 03 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
protest in Sikandrarao
कोतवाली पर नारेबाजी करते वाल्मीकि समाज के लोग।
सोशल मीडिया पर वाल्मीकि समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में समाज की महिलाओं और पुरुषोें ने रविवार को कोतवाली पर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सायबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग है तथा उसने किसी के उकसाने पर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


बता दें कि वाल्मीकि युवक आशीष प्रताप ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि हिंदुआें की एकता न होने पर भाजपा पालिका चेयरमैन चुनाव हार गई। इसके उत्तर में अभिषेक ने वाल्मीकि समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। बताया जाता है कि टिप्पणी करने वाला नाबालिग है तथा किसी के उकसावे में आकर टिप्पणी कर बैठा। कोतवाली पर किशोर की मां रो रो कर कह रही थी कि उसका बेटा कुछ नहीं जानता है। उसे बातों में लेकर यह कराया गया है।  
विज्ञापन


मामले को लेकर दोपहर में दर्जनों वाल्मीकि समाज के महिला-पुरुष कोतवाली आ गये तथा नारेबाजी करते हुए कोतवाली पर धरना देकर बैठ गये। कोतवाल ने तत्काल मामले को लेकर आरोपी अभिषेक तोमर के खिलाफ सायबर क्राइम के रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले को लेकर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अगर आरोपी को बरगला कर किसी ने टिप्पणी कराई है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। इधर नगर के अनेक लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा ये लोग ऐसी टिप्पणियों से नगर की फिजा खराब कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed