फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police found CCTV footage of the bank discovered on the second day.

पुलिस ने दूसरे दिन भी खंगाले बैंक के सीसीटीवी फुटेज

Wed, 14 Mar 2018 11:22 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 14 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police found CCTV footage of the bank discovered on the second day.
crime
कोल्ड व्यापारी से हुई लूट की घटना के बाद से सर्विलांस व स्वाट टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है। घटना की दूसरे दिन भी पुलिस ने बैंक व मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वहीं, पुलिस ने कस्बे में गश्त बढ़ा दी है। व्यापारियों ने रोष जताते हुए शीघ्र ही घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


 कस्बे के तिर्वा रोड निवासी कोल्ड व्यापारी बृजेश प्रताप सिंह बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख रुपये निकालकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। तभी बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर रुपये लूट लिए थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस व स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी है। घटना के दूसरे दिन भी एसओ आरपी पांडेय ने बैंक ऑफ इंडिया और एक मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन लुटेरों का चेहरा साफ न होने से पुलिस परेशान हैं।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को एक्सपर्ट से साफ कराया जा रहा है। लुटेरों की शिनाख्त कराकर उनको गिरफ्तार कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
 वहीं इस घटना के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई है। कस्बे के हर तिराहा-चौराहा के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उधर कस्बे के व्यापारी बृजेश, रामू गुप्ता, सलीम अख्तर, आनंद गुप्ता, इमरान आदि व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से शीघ्र लुटेरों की गिरफ्तारी कर घटना के खुलासे की मांग की है। व्यापारियों का कहना था कि यदि शीघ्र इसका खुलासा न किया गया, तो वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के अंदर दिखा संदिग्ध
सौरिख। पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक युवक कोल्ड स्टोर मालिक के पास चेक भरते समय खड़ा दिखा। घटना की जो फुटेज मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उसमें भी ऐसा ही युवक घटना करता नजर आ रहा है। लेकिन फुटेज साफ न होने के कारण पुलिस अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। लेकिन हुलिये के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि बैंक में मौजूद युवक व घटना में शामिल युवक दोनों एक ही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed