{"_id":"5e2f141e1cfc1b6cd47c9966","slug":"police-arrested-a-young-man-accused-of-dowry-death-from-a-divisional-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पिता से मिलने गया था, दहेज हत्या के केस में वांछित था, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल में बंद पिता से मिलने गया था, दहेज हत्या के केस में वांछित था, पकड़ा गया
Mon, 27 Jan 2020 11:27 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय कारागार के पास से पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित युवक को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह पिता का हाल जानने के लिए पहुंचा था।
दरअसल, दहेज हत्या के ही केस में बंद पिता को कुछ सामान पहुंचाने और हाल जानने के लिए बेटा राजेश निषाद जेल पहुंचा था। उसी बीच उसकी सूचना किसी ने सीओ कैंट सुमित शुक्ला को दे दी। सीओ के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़ा और फिर प्रधान को बुलाकर पहचान कराई गई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक खोराबार के अजवनिया गांव निवासी राजेश निषाद की पत्नी गोदामी देवी की 21 अगस्त 2019 को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोदामी के भाई राम जगत निषाद की तहरीर पर पति राजेश, ससुर विश्राम निषाद, सास पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सास, ससुर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित पति की तलाश थी।