फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   peet-peetakar kee gaee maasoom kee hatya

पीट-पीटकर की गई मासूम की हत्या

Tue, 06 Mar 2018 11:34 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 06 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
peet-peetakar kee gaee maasoom kee hatya
murder
होली से लापता मासूम का सोमवार को बोरी में शव मिला था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मासूम की पसली टूटी और लीवर फटा मिला। पिटाई से उसकी मौत हुई है। जबकि मासूम के साथ कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार की गई है। जिसे फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस टीमें गांव में डेरा डालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर गांव निवासी सुखदेव कटियार के साढ़े पांच वर्षीय पुत्र मिलन का दो मार्च को अपहरण हो गया था। सोमवार को उनके घर के बगल में पड़े एक जर्जर मकान में बोरी के अंदर से मिलन का शव बरामद हुआ था। मंगलवार को वीडियोग्राफी के दौरान डॉक्टर शशांक श्रीवास्तव ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मिलन की बांए ओर की दो पसलिया टूटी मिली। इसके अलावा लीवर भी फटा पाया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी ने बेरहमी से जमीन पर मिलन को पटकने के साथ वजनदार चीज से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा है। हत्यारोपियो को तलाशने के लिए रात भर पुलिस टीमें गांव के लोगों से अलग-अलग ढंग से पूछताछ करती रही। दोपहर में एक बार फिर पुलिस टीमों ने गांव पहुंच कर पड़ोसियों के घरों में छापेमारी कर लोगों से पूछताछ की। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बरामद, चालक की तलाश में दबिश
कन्नौज। जीटी रोड पर बाइक सवार को गोली मारकर भागने वाला कार चालक फरार है। पुलिस ने चालक के घर छापेमारी कर कार को बरामद कर लिया है। सोमवार को सदिकापुर में मौसी के बेटे मिलन की हत्या की सूचना मिलने पर बिल्हौर के लक्ष्मीबाईनगर निवासी विकास कटियार बाइक से बहन पम्मी और मौसी ऊषा कटियार के साथ गांव आ रहा था। तभी बाइक के पीछे बैठी बहन के साथ अभद्रता करने पर कार चालक से विकास का विवाद हो गया था।


इस दौरान कार चालक ने पिस्टल ने विकास कटियार को गोली मार दी थी। पुलिस ने सोमवार को घायल विकास कटियार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि कार चालक शहर के मोहल्ला शेखाना का निवासी है। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर कार को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी फरार है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed