{"_id":"5732206f4f1c1b160591a56d","slug":"pdhaesi-raped-the-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ाेसी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ाेसी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया
कुशीनगर
Updated Tue, 10 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित की मां की तरफ से मंगलवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पीड़ित की मां की ओर से कुबेरस्थान थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग बेटी छह मई को दोपहर दो बजे के करीब पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। उस दौरान आरोपी युवक ने उसकी बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बच्ची रोते बिलखते जब घर आई तो आपबीती बताई।
इसके बाद आरोपी युवक के माता पिता से शिकायत की गई। जिसके बाद आरोपी के परिवार के लोगों ने दो हजार रुपये बच्ची के इलाज के लिए दिया और यह कहा कि इस बारे में किसी से चर्चा न करे। इसके बाद आरोपी युवक के परिवार के लोगों ने दबाव बनाकर अपने पक्ष में पंचायत भी करा दिया।
विज्ञापन
तहरीर में पंचायत के बाद भी लगातार दबाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की मां ने मंगलवार को दोपहर में कुबेरस्थान थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध कुबेरस्थान थाना प्रभारी प्रह्लाद पांडेय का कहना है कि घटना छह मई की है। पीड़ित की मां की तरफ दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश की गई है। पीड़ित को मेडिकल के लिए गोरखपुर भेजा गया है।