फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Patawar, nine police personnel injured in Ghazipur

गाजीपुर में पथराव, नौ पुलिस कर्मी घायल

Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patawar, nine police personnel injured in Ghazipur
बंध्‍ाक बनाए गए पु‌‌लिसकमीऱ्र्मी।
चकबेनी रामपुर मौजा में शनिवार की सुबह हादसे में बाइक सवार युवक के घायल होने की सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर तीन बार पथराव किया। चालक की पिटाई करते हुए सैदपुर-चिरईयाकोट मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागी। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित पांच पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाद में एसपी सोमेन वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस घटना में एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार दूबे सहित नौ पुलिसकर्मी और चार अन्य लोग घायल हो गए। डीएम संजय खत्री ने थाने पहुंचकर जानकारी ली। दुर्घटना में घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन


 अकबरपुर निवासी अखिलेश राजभर बाइक से माधव टंडा गांव बहन को लेने जा रहा था। सैदपुर-चिरईयाकोट मुख्य मार्ग पर वह स्कार्पियो की चपेट में आ गया और लगभग 50 मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। इसमें अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने 100 तथा 108 नंबर पर फोन किया। इसी बीच कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कार्पियो गुड्डू राम निवासी परमानपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़ की है और वही उसे चला रहा था।  उधर, काफी देर बाद पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस चालक को छुड़ाकर खुद को बचाते हुए थाने पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने सैदपुर-चिरईयाकोट मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस फिर पहुंची और खत्म कराने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया। तब पुलिस ने रामविलास चौहान को हिरासत में ले लिया।

सके बाद भीड़ और उग्र हो गई और पथराव करते हुए पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस भाग खड़ी हुई। तीसरे चक्र में एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में छह थाने की पुलिस रायपुर चौराहे पर इकट्ठी हुई और हाजीपुर चौराहे की तरफ चल पड़ी। पुलिस के पहुुंचते ही तीसरी बार भी पथराव शुरू हुआ।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां दागीं, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए और पथराव करते हुए पुलिस को दौड़ा लिया। एसपी ग्रामीण, दरोगा रामेश तिवारी, मानिकचंद मिश्रा, विनय शर्मा तथा उपजिलाधिकारी के अर्दली ने ग्रामीणों से खुद को बचाकर रामखेर के मकान में खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने मकान को घेर कर पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाद में एसपी फोर्स, पीएसी लेकर पहुंचे और मामले को बातचीत से खत्म कराया। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

वाहन चालक गुड्डु राम की ओर 15 अज्ञात के खिलाफ 147, 323, 427, 307 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जबकि थानाध्यक्ष बहरियाबाद शमीम सिद्दीकी की ओर 12 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ 147, 148, 353, 332, 323, 504, 506, 307, 427,3 /4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मौके पर जिलाधिकारी संजय खत्री के साथ पुलिस कप्तान, एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार दूबे, सीओ सैदपुर सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ कासिमाबाद हृदयानंद सिंह, एसडीएम सैदपुर सत्यम मिश्रा मौजूद थे।


पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाने और पथराव करने के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed