फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one student dies after tractor hit him

ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत 

Thu, 06 Sep 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पहाड़नगर के बरौंछा गांव के प्राथमिक स्कूल से इंटरवल में घर जा रहे तीन स्कूली छात्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो छात्र घायल हो गए।   
विज्ञापन

बरौंछा गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो के छात्र जसकरन, कक्षा पांच के सचिन और कक्षा चार के छात्र उग्रजीत उर्फ सुरजीत बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे इंटरवल के दौरान स्कूल से घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों छात्रों को टक्कर मार दी। उग्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसकरन और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों की चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे मृतक छात्र के परिजनों ने चालक को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

बाद में कुकरा, बांकेगंज और संसारपुर पुलिस के  समझाने के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पुलिस को रोक दिया। ग्रामीणों की मांग पर पहुंचे  विधायक रोमी साहनी ने मृतक छात्र के परिजनों और ट्रैक्टर चालक से बातचीत कर दोनों के बीच समझौता कराके मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed