फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Old man kills by the door

दरवाजे से घसीट कर वृद्ध की हत्या

Thu, 16 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Old man kills by the door
मृतक शंभू दयाल निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव में मंगलवार की रात एक वृद्ध की दरवाजे से घसीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी ने हत्या से पहले वृद्ध के छोटे बेटे को बीच बचाव करने पर गर्दन अंगौछे का फंदा लगाकर कसने का प्रयास किया लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पड़ोसी बाबा समेत चार के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है। मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। कोतवाल का कहना है कि दारूबाजी में घटना हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


कोरइयां गांव के किसान शंभू दयाल निषाद (70) मंगलवार की देर शाम घर के बगल में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर निकले थे। तभी उन्हें पड़ोसी गंगा सागर उर्फ बाबा ने रोक कर वाद-विवाद शुरू कर दिया। शंभू के  सबसे छोटे तीसरे नंबर के बेटे रामजी ने बताया कि गंगा सागर उर्फ बाबा गाली गलौज कर रहे थे। मंझले भाई रघुवीर ने मना किया, लेकिन बाबा नहीं माने। उन्होंने गले में अंगौछे का फंदा लगा दिया था। वह झटका देकर किसी तरह से भाग गया था। उसके कुछ ही देर बाद बाबा के कमरे में पिता का शव पड़े होने की सूचना मिली। मामले में मृतक के मंझले बेटे रघुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बाबा के साथ खिलाड़ी, पिंटू व धौकल उर्फ सुरेंद्र को नामजद करते हुए पिता को गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस की तफ्तीश में मृतक के शरीर पर चोट के कहीं निशान नहीं मिले हैं। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से मुख्य आरोपी ही फरार है, शेष को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन



नहीं मिला यूपी 100 पर रिस्पांस
बिंदकी। भले ही यूपी 100 को क्विक एंड फास्ट सेवा नाम दिया जा रहा है, लेकिन मंगलवार की रात इस पर सवाल खड़े हो गए। मृतक शंभू दयाल के बेटे रामजी ने बताया कि पिता का शव मिलने की जानकारी देने के लिए 100 नंबर मिलाया गया। आधे घंटा तक रिस्पांस न मिलने के बाद भाभी सुशीला कोतवाली पहुंची। उसके बाद पुलिस मौके पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू का शव उठाने में हांफी पुलिस
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के कोरइयां गांव में मंगलवार की रात वृद्ध की हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों से जूझना पड़ा। ग्रामीणों ने देर से आने का आरोप लगाकर शव का पंचनामा भरने से पुलिस को रोक दिया। इससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच रह रहकर विवाद की स्थिति बनती रही। ग्रामीणों के अडिग रवैये को देख कर पुलिस को खुद को पीछे करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि ज्यादातर ग्रामीण नशे में थे। होली के मद्देनजर शक्ति करना मुनासिब नहीं समझा गया जिससे कुछ देर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed