फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Nun recovered from under the slopes of the river, thrown to death

नून नदी के रपटे के नीचे से बरामद, हत्या कर फेंका गया

Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
नून नदी के रपटे के नीचे से बरामद, हत्या कर फेंका गया
नून नदी के रपटे के नीचे से बरामद, हत्या कर फेंका गया Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
 आटा। बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने  सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि शव 15 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा रही।  
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी में नून नदी पर बने रपटे के नीचे बुधवार की दोपहर गांव के लोगों को एक बोरा पड़ा देखा। जिससे बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो बोरे में लगभग 20 वर्षीय युवती का शव देख सभी के होश उड़ गए। बोरा रस्सी से बंधा हुआ था। शव इस कदर सड़ चुका था कि उसकी शिनाख्त तक नहीं हो पा रही थी, सिर्फ शरीर पर सलवार सूट से ही युवती होने का अंदाजा लगाया गया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना लग रहा है। शव चमारी नाला की ओर आकर शाहजहांपुर की तरफ जा रहा था। तभी भदरेखी के पुल के नीचे आकर रुक गया। लिहाजा उरई, जालौन, कोंच कोतवाली की पुलिस से भी संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवती की मौत कैसे हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed