फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   NRI Women Murdered front of Husband

एक महीने पहले ही विदेश से लौटी,अब पति के सामने हो गया कत्ल

Tue, 21 Mar 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 21 Mar 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
 NRI Women Murdered front of Husband
demo pic - फोटो : अमर उजाला
करीब एक महीने पहले ही कनाडा से स्वदेश लौटी एनआरआई महिला काफी खु्श थी, लेकिन अब ऐसी वारदात हुई है, जिसने सबको हिला कर रख दिया है। भोगपुर के गांव कौजा में मंगलवार सुबह एक एनआरआई महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुरिंदर कौर (65) के तौर पर हुई है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद गांव निवासी बांका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।         
विज्ञापन

 सुरिंदर कौर फरवरी माह में कनाडा से अपने पति कृपाल सिंह के साथ वापस आई थी। थाना भोगपुर के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह जिस समय महिला कत्ल हुआ, उस समय उनके पति कृपाल सिंह भी घर में ही थे। कृपाल सिंह अधरंग से पीड़ित हैं। थाना प्रभारी के अनुसार कृपाल ने पुलिस बयान में कहा कि उनकी पत्नी सुरिंदर कौर सुबह बाथरूम में थी। काफी देर तक बाहर न आने पर बाथरूम में जाकर देखा, तो वह जमीन पर गिरी हुई थी। उनके सिर से खून बह रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गांववासियों को इकट्ठा कर पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्र्रभारी ने कहा कि महिला के सिर पर काफी गंभीर चोटें लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजवा दिया। एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि मौके से गहने गायब थे, जिस वजह से हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। वहीं महिला के पति ने गांव के ही बांका नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। वहीं जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो वह घर में नहीं था। पुलिस ने बांका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed