फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Neighbors killed by truck collision, uncle injured in chitrakoot

ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Neighbors killed by truck collision, uncle injured in chitrakoot
घटना के बाद रोते-बिलखते देशराज के परिजन। - फोटो : amar ujala
थानाक्षेत्र के मंझियार गांव के पास रविवार देर शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा जिला अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। अचानक बाइक के ब्रेक लगाने से हुआ हादसा।
विज्ञापन


थाना अंतर्गत दरसेड़ा निवासी देशराज (32) पुत्र कामता प्रसाद रविवार दोपहर को गांव के चाचा अभिलाष कुमार(36) पुत्र कल्लू और दोस्त चुन्ना (30) पुत्र चंद्रपाल के साथ बाइक से बछरन गांव गए थे। अभिलाष ने बताया कि गांव में एक रिश्ता तय करने गए थे। इसकी बातचीत के बाद चुन्ना वहीं रुक गया, जबकि वह देशराज के साथ मझियार गांव में रिश्तेदार के घर आ गए। अंधेरा होने पर दोनों गांव से दरसेड़ा की ओर लौट रहे थे।  लघुशंका के चलते जैसे ही बाइक रोकी वैसे ही मुख्यालय की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


अभिलाष ने बताया कि वह तो खेत में जाकर गिरा लेकिन भतीजा देशराज सड़क किनारे गिरा। उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसमें देशराज की मौत हो गई जबकि अभिलाष की हालत खतरे से बाहर है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed