फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother killed her children in hot car

दो बच्चों को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा कर बैठी मां, मर गए दोनों

Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
mother killed her children in hot car
- फोटो : facebook
दो साल की बेटी जूलियट और 16 महीने के बेटे को सबक सिखाने के लिए मां कुछ ऐसा कर बैठी, दोनों दम तोड़ गए। ये हृदयविदारक घटना टेक्सस के वेदरफोर्ड जगह की है। यहां रैंडोल्फ ने अपनी दो साल की बेटी जूलियट और 16 महीने के बेटे की कार में बंद करके हत्या कर दी है। अंग्रेजी अखबार डेली मेल के खबर के अनुसार रैंडोल्फा ने अपने दोनों बच्चों को सबक सिखाने के लिए सजा के तौर पर दोनों को कार में बंद दिया। कार में ज्यादा गर्म तापमान बढ़ जाने से दोनों बच्चों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रैंडोल्फा ने अपने घर के बाहर खड़ी कार में दोनों बच्चों को बंद कर दिया और वापस घर के अंदर जाकर नशीला पदर्थ का धुम्रपान करने लगी। 
विज्ञापन



धु्म्रपान करते-करते  रैंडोल्फा दो-तीन घंटे के लिए सो गई और कार में बंद दोनों बच्चों की गर्मी से मौत हो गई। वहीं रैंडोल्फा ने पुलिस के आगे कई बार अपने बयान बदले, बाद में पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी जूलियट कार से उतरने से मना कर रही थी, तो उसने दोनों बच्चों के सबक सिखाने के लिए कार में बंद कर दिया और घर के अंदर चल गई। उसने सोचा की वो दोनों अपने आप कार ने निकाल जायेंगे। जांच में पता चला की रैंडोल्फा ने अपने दोनों बच्चों को जानबूझकर मारा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रैंडोल्फा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed