फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother and brother arrested by hyderabad police for sexually assualt twins sisters

5 साल तक मासूम बहनों का होता रहा यौन शोषण, मां करती थी मजबूर

Mon, 07 Nov 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
mother and brother arrested by hyderabad police for sexually assualt twins sisters
rape with minor

हैदराबाद के मैलारदेवपल्ली इलाके में मासूम जुड़वा बहनें कई सालों तक यौन शोषण का शिकार होती रहींं। चौंका देने वाले खुलासे में 8 साल की जुड़वा बहनों के साथ हुए इस दुष्कर्म में उनकी मां भी शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मां-बेटे की मिलीभगत के चलते कई लोगों ने बच्चियों का यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने मां के अलावा एक फैक्ट्री के मालिक और एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि जफार नाम के शख्स और उसके नाबालिग बेटे को यौन शोषण के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िताएं और उनके परिजन 5 साल तक बडवेल रेलवे स्टेशन के पास रहे, लेकिन करीब दो साल पहले वे कातेदन में आकर शिफ्ट हो गए। दरिंदगी की हद पार कर चुकी मां के बारे में पता चला है कि बच्चियों को उसने इस दर्दनाक वारदात का हिस्सा तो बनाया, साथ ही उसने खुद भी कई लोगों से अवैध संबंध बनाए। 

विज्ञापन

एयर कंडीशनर रूम में शोषण के लिए भेजती थी मां

mother and brother arrested by hyderabad police for sexually assualt twins sisters
बच्ची के साथ बलात्कार

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार कादेतन में आने के बाद आरोपी मां अक्सर बच्चियों को एयर कंडीशनर रूम में सोने के लिए एक सुपरवाइजर के पास भेज दिया करती थी। पुलिस ने बताया कि शख्स ने इस बीच कई बार बच्चियों के साथ गंदे काम किए। इतना ही नहीं डरी हुई बच्चियां उसके पास सोने के लिए मना करतीं तो मां उन्हें जबरन वहां भेजा करती थी।

पुराने इलाके में तीन लोगों ने बच्चियों को बनाया था शिकार

mother and brother arrested by hyderabad police for sexually assualt twins sisters
rape with minor

बताया जा रहा है कि जब परिवार बडवेल में रहा करता था, उस दौरान तीन लोग बच्चियों का शोषण किया करते थे। पुलिस इन तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब जफार और उसके 16 साल से बेटे को बच्चियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बाप बेटे करीब 15 से 20 दिन तक इस दुष्कर्म को अंजाम देते रहे।

दरअसल, बच्चियों ने अपने साथ हो रहे अपराध की जानकारी घर के बड़े सदस्य को दी। सदस्य ने मामले में एनजीओ की मदद ली, जिसके बाद इस घिनौने अपराध की खबर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed