{"_id":"58c19ec04f1c1b8322dc5212","slug":"millions-of-stolen-from-grocery-and-mobile-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
औरैया
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के नहर बाजार में बुधवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान व किराने की गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत का सामान चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार चोरी की जानकारी पर सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से व्यापारियों ने आक्रोश जताया।
कंचौसी नहर बाजार में रवींद्र दुबे पुत्र छुन्नालाल किराने की दुकान किए हैं। बुधवार की रात यह दुकान व गोदाम में ताला डालकर घर चले गए। रात में चोरों ने शटर तोड़कर 16 बोरी चीनी, लाल मिर्च, वाशिंग पाउडर के दो बोरे व दो बोरे साबुन चोरी कर लिए। चोरों ने पास में ही अजय मोबाइल की दुकान को भी निशाना बनाया।
यह दुकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान भर ले गए। गुरुवार की सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर इनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर कंचौसी चौकी इंचार्ज बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर आक्रोश जताया। वहीं प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे में पुलिस गश्त कम होता है। इससे चोरों के हौसले बढ़े हैं। इससे पहले भी एक मकान में चोरी हो चुकी है। चौकी इंचार्ज ने जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।