फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Married killed for the sake of dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

Mon, 07 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 07 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये न मिलने पर ससुरालियोें ने विवाहिता को जला कर मार डाला। विवाहिता के पिता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वजीरगंज पुलिस के मुताबिक तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव निवासी दीनानाथ ने थाने में तहरीर दी है। उसमें आरोप लगाया है कि दीनानाथ ने अप्रैल 2013 में अपनी पुत्री गुड़िया देवी की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेहिया बेलभरिया के रहने वाले श्याम बाबू के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से दहेज की खातिर उसकी पुत्री को ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर तीन मार्च को गुड़िया देवी को उसके ससुराल वालों ने जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पांच मार्च को गुड़िया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को दीनानाथ की तहरीर पर पति श्याम बाबू, ससुर बिशुनदयाल व सास विमला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

वजीरगंज थानाध्यक्ष मथुरा राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed