फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Marriage missing from Darjeeling recovered from Ballia

दार्जलिंग से लापता विवाहिता बलिया से बरामद, आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पहल पर हरकत में आई पुलिस 

Tue, 17 Nov 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Marriage missing from Darjeeling recovered from Ballia
बलिया जिले के थाने में बैठे संस्था के सदस्य व परिजन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग से बलिया जिले के गाजियापुर गांव पहुंची ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ कार्य करने वाली पुरनेता संस्था की टीम ने इलाकाई पुलिस की मदद से एक विवाहिता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता आठ दिन अपने घर से गायब थी। 

विज्ञापन


दार्जलिंग निवासी अंजान राय की पत्नी सुजाता देवी (23) सात नवंबर को घर से अचानक गायब हो गई। उसके पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दार्जलिंग जिले के गोरुबथान थाने में दर्ज कराई। अचानक एक दिन विवाहिता का फोन उसके पति के पास आया पर वह अपना पता नहीं बता पाई। इस पर पति ने पुलिस एवं पुरनेता संस्था के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


संस्था के लोगों ने यूपी के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से संपर्क किया। अमिताभ ठाकुर ने एसपी देवेंद्र नाथ से बात की। इसके बाद जिले की पुलिस एक्शन में आ गई और सर्विलांस के जरिए विवाहिता की लोकेशन ट्रेस कर ली। सोमवार को परिजनों के साथ संस्था की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ थानाध्यक्ष आरएस नागर ने मंगलवार को गाजियापुर गांव में दबिश देकर आरोपी धीरज कुमार वर्मा के घर से विवाहिता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गये। हालांकि पुलिस ने देर शाम आरोपी को छोड़ दिया। चर्चा है कि आरोपी ने विवाहिता से बीते 12 नवंबर को बलिया में कोर्ट मैरेज भी कर ली थी।


पति से अनबन के बाद छोड़ दिया था घर 
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी धीरज वर्मा वर्ष 2019 में घर से दार्जलिंग गया था। वहां एक सैलून में काम करने लगा। इसी दौरान उसका विवाहिता के घर जाना-आना हो गया। बताया गया कि विवाहिता की अपने पति से एक दिन अनबन हो गई। उसके बाद वह धीरज के साथ उसके गांव चली आई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed