{"_id":"59c5d7284f1c1bb4688b60d5","slug":"man-tried-to-throw-black-powder-on-maharashtra-education-minister-satara","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिक्षा मंत्री पर काला पाउडर फेंकने की कोशिश, शख्स गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र: शिक्षा मंत्री पर काला पाउडर फेंकने की कोशिश, शख्स गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर धांगड़ समुदाय के एक सदस्य को काला पाउडर फेंकने की कोशिश में पुलिस ने सतारा में गिरफ्तार किया है। तावड़े एक कार्यक्रम के सिलसिले में सतारा में थे।
विज्ञापन
उसी दौरान मारुति जांकर नामक व्यक्ति काला पाउडर लेकर तावड़े के पास पहुंचा और उन पर यह फेंकने का प्रयास किया।
सतारा में जब इस शख्स ने मंत्री पर पाउडर फेंकने की कोशिश को तो मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। बता दें कि काले पाउडर को स्थानीय बोलचाल में 'बुक्का' कहा जाता है।Man tried to throw black powder on Maharashtra Education Minister Vinod Tawde in Satara, detained by security officials pic.twitter.com/6JXCMmlfCm
— ANI (@ANI) September 23, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
इसका उपयोग अकसर मांगलिक अवसरों पर किया जाता रहा है। गौरतलब है कि धांगड़ समुदाय लंबे समय से सरकारी नौकरियों में शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग उठा रहा है।