{"_id":"57b6de614f1c1b8f636eae93","slug":"madrasa-teacher-arrests-for-molesting-girls-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Aug 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
representative graphic
मुंबई के एक मदरसे में टीचर को 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते पाया गया है। 24 साल के जरार अली मोहम्मद को इस तरह के अपराध करते हुए पहले भी देखा गया है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता उससे मिलने मदरसे में पहुचे थे।
विज्ञापन
यह सब देख पिता ने शोर मचा दिया और पुलिस को बुला लिया। आरोपी अली की इस नापाक हरकत का शिकार वही पढ़ने वाली 11 साल बच्ची भी हुई है और अली के पकड़े जाने के बाद उसने भी अपने साथ हुई वारदात का बयां किया।
विज्ञापन
भीड़ ने अली को पुलिस के हवाले कर दिया है और दोनों को लड़कियों को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
अली जिस मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहा था वहां मुंबई के महाराष्ट्र नगर और इंदिरा नगर के बच्चे आते हैं। पुलिस ने कहा, 'हम जांच कर रहे हैं कि अली ने कही और बच्चियों के साथ यह व्यवहार तो नहीं किया।' पुलिस सूत्रों के अनुसार अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन