फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Loot 27 thousand rupees from farmer

किसान से 27 हजार रुपये लूटने के आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
किसान से 27 हजार रुपये लूटने के आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार
किसान से 27 हजार रुपये लूटने के आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार Updated Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान से 27 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके  पास 4460 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवकों पर नवाबगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी चंद्रभान 29 अक्तूबर को फर्रुखाबाद आलू बेचने आए थे। वह आलू बेचकर 27 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने घेरकर मारपीट की और रुपये लूट लिए थे। पीड़ित किसान ने घटना की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात एसओ रवींद्र नाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया। पकड़े गए युवक फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भीमसेन मार्केट निवासी आकाश पुत्र रविंद्र कुमार जाटव और दूसरा सोनू पुत्र प्रेम नरायनन जाटव है। पकड़े गए युवकों ने किसान के साथ लूट करने की घटना को स्वीकार किया। एसओ ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से कहा कि एसओ रवींद्र नाथ यादव ने नवाबगंज थाने का चार्ज लेते ही लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी तमंचा और कारतूस कहां से लेकर आए, इसकी जांच कराई जाएगी। कारतूस कहां से आने के सवाल पर कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी जवाब दे सकती हैं। अवैध असलहे तो बनाए जाते हैं, लेकिन कारतूस तो किसी न किसी दुकान से आते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी आर्म्स वाली दुकानों की जांच कराएं। तभी कारतूस बिक्री का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

             
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed