{"_id":"6887a8cded8217e8c60ea3a8","slug":"lawrence-gang-member-ravi-rajgarh-arrested-by-punjab-police-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़: लॉरेंस से जेल में मुलाकात, अनमोल बिश्नोई को विदेश भगाने में की मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़: लॉरेंस से जेल में मुलाकात, अनमोल बिश्नोई को विदेश भगाने में की मदद
Mon, 28 Jul 2025 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:14 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने बी-कैटेगरी के कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और जेल में बंद लॉरेंस से भी मुलाकात कर चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने बी-कैटेगरी के कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया। रवि राजगढ़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। उसे खन्ना की दोराहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर हत्या, अवैध हथियार, मारपीट और धमकी समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसएसपी खन्ना ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी रवि राजगढ़ इसी साल गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से दो बार मुलाकात कर चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश भगाने में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की थी।
एसएसपी के अनुसार, आरोपी रवि के खिलाफ दोराहा थाने में दो केस दर्ज हैं। इनमें से एक केस गांव चणकोइया खुर्द में हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दोराहा पुलिस का दावा है कि रवि राजगढ़ की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।