फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kidnaping to advocates lad

अधिवक्ता के बेटे के अपहरण का प्रयास

Mon, 27 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
kidnaping to advocates lad
किडनैपिंग केस

शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के बेटे का सोमवार की दोपहर अपहरण करने की कोशिश की गई। बाइक सवार तीन लोगों ने अधिवक्ता के बेटे को ईदगाह के पास से लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया और उसे लेकर दूसरी ओर चल पड़े। इस पर अधिवक्ता के बेटे ने अचानक बाइक को चाभी से बंद कर दिया और कूद कर बच निकला।

विज्ञापन


इस पर बाइक सवार तीनों लोग भाग निकले। खबर पाकर पहुंची डायल-100 टीम ने शक के आधार पर एक युवक को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता हारिश कमाल अय्यूबी के बेटे उमर के अपहरण की कोशिश की गई। अधिवक्ता के मुताबिक उनका बेटा उमर लखनऊ में सिविल की तैयारी कर रहा है। वह हाल ही मेें लखनऊ से शहर के तरीनपुर स्थित अपने घर आया था। सोमवार को वह अपने दोस्त से मिलकर वापस पैदल ही घर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह ईदगाह के पास पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन युवक उसे मिले। उन लोगों ने उसे घर छोड़ देनी की बात कही। इस पर उमर उन्हें सीनियर छात्र समझकर उनकी बाइक पर बैठ गया। तीनों युवक उसे लेकर चले, लेकिन जब वह उमर के घर जाने वाली गली में नहीं मुड़े तो उमर को शक हुआ। उसने चलती बाइक को चाभी घुमा कर बंद कर दिया और बाइक धीमी होते ही कूद गया। उमर के कूदने पर बाइक सवार अनियंत्रित हुए, लेकिन खुद को फंसता देखकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिवक्ता के बेटे ने डायल-100 पर सूचना दी। खबर पाते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।  उमर को लेकर जिधर बाइक सवार लोग भागे थे उसी ओर पुलिस टीम रवाना हो गई। कुछ दूरी पर एक युवक पैदल निकल रहा था। उमर ने पुलिस को बताया कि उन लोगों में यह युवक भी था।


इस पर पुलिस ने शक के आधार पर शहर के गौशाला निवासी अभिषेक नाम के युवक को पकड़ लिया। मामले को लेकर अधिवक्ता की ओर से बेटे के अपहरण की कोशिश को लेकर तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि एक अभिषेक नाम के युवक को शक के आधार पर पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed