{"_id":"5ce70418bdec2207177165eb","slug":"kankerkheda-killed-by-sarsham-tempo-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में सरेशाम टेंपो चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंकरखेड़ा में सरेशाम टेंपो चालक की हत्या
Fri, 24 May 2019 03:55 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 24 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा क्षेत्र की सुंदर नगर कॉलोनी में आधा दर्जन युवकों ने शराब पार्टी के बाद टेंपो चालक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बृहस्पतिवार सरेशाम चार बजे खाली पड़े प्लांट में बच्चों के सामने होनी बर्ताई गई। पुलिस ने बताया कि दोस्तों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को टेंपो चालक अनुज प्रजापति (32) पुत्र बाबूराम निवासी नंगलाताशी, कंकरखेड़ा घर से गया था। शाम चार बजे तीन बाइकों पर आधा दर्जन युवकों के साथ अनुज सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव के पीछे सुंदर नगर में खाली पड़े प्लाट में पहुंचे थे। वहां बैठकर सभी ने शराब पीनी शुरू कर दी। अचानक ही उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सभी युवक बाइक पर बैठाकर लाए युवक को पीटने लगे। उसके बाद एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद एक गोली उसकी कमर में मारी। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी बाइकों से फरार हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
हाथ पर लिखा था अनुज
पुलिस के अनुसार युवक ब्लू शर्ट और आसमानी जींस पहने था। पैरों में हवाई चप्पल थी। उम्र करीब 23 वर्ष थी। उसके सीधे हाथ पर अनुज लिखा था। करीब तीन घंटे बाद शव की पहचान अनुज पुत्र बाबूराम के रूप में हुई। वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
बच्चों ने होते देखी हत्या
पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान आसपास बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि सभी युवक यहां बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात पर उनमें विवाद हो गया। तभी युवकों ने अनुज प्रजापति की पिटाई शुरू कर दी। गालियां देने के बाद उसे गोली मार दी। युवकों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और सिम अपने पास रख लिया। उन्होंने अपनी आंखों से हत्या होते देखी। बच्चों ने आरोपियों के हुलिया के बारे में भी बताया। मौके से युवक का टूटा मोबाइल, शराब, बीयर की खाली बोतलें व नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए। लेकिन पुलिस ने उन्हें कब्जे में नहीं लिया। जबकि वह जांच में आरोपियों के खिलाफ अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं। आसपास के लोगों ने दहशत के चलते आरोपियों को देखने या किसी को पहचानने से इंकार कर दिया।
दोस्तों पर हत्या करने का अंदेशा है। पुलिस ने दो युवकों को उठाकर पूछताछ की। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। -जितेंद्र सरगम, सीओ दौराला