फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   In the Tempo collided with the back and beat the driver

टेंपो में पीछे से टक्कर मारी और चालक को पीटा भी

Sat, 29 Apr 2017 11:27 PM IST
देवरिया।
देवरिया। Updated Sat, 29 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
In the Tempo collided with the back and beat the driver
डाक विभाग के कर्मचारी टेंपो चालक से उलझ गए। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डाक कर्मचारियों और गार्ड की गुंडई देखकर सभी लोग हतप्रभ रह गए। सिविल लाइंस में पोस्ट ऑफिस के पास हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस ने डाक कर्मचारियों के वाहन को कब्जे में ले लिया। लोगों ने मामले में बीच-बचाव किया। शनिवार की दोपहर गोरखपुर की तरफ से एक टेंपाे आ रहा था। उसके पीछे डाक विभाग का बोलेरो भी आ रही थी। पोस्टआफिस के पास बोलेरो चालक नियंत्रण खो दिया और पीछे से टेंपो को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही टेंपा डिवाइडर पर चढ़ गया। डाक कर्मचारी और गार्ड बोलेरो से उतरे और टेंपा चालक की पिटाई करने लगे। यह देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन कर्मचारियों ने पिटाई बंद नहीं की। जाम लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में कोतवाली पुलिस डाक विभाग के बोलेरो को कोतवाली ले गई। टेंपो चालक ने तहरीर नहीं दी है। इस बावत सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बोलेरो को कब्जे में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed