फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Illegal mining from police and departmental collusion

पुलिस व विभागीय मिलीभगत से अवैध खनन

Wed, 01 Nov 2017 10:11 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 01 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining from police and departmental collusion
जयप्रकाशनगर के भवन टोला के गंगा घाट पर रखा गया लाल बालू। - फोटो : ballia
क्षेत्र के किसानों ने पुलिस और खनन विभाग पर अवैध बालू खनन कराने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि ऐसा कर विभाग और पुलिस बालू खनन माफियाओं का सहयोग कर रहे। जिनकी शह पर खनन का खेल जोरों पर चल रहा है। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब खनन विभाग टीम ने गत सोमवार को लाल बालू लदा ट्रैक्टर एक किसान को पकड़ा।
विज्ञापन


क्षेत्र में लाल बालू पर रोक सिर्फ जनता पर है। लेकिन इस धंधे में लिप्त लोगों के लिए कोई रोक नहीं है। बालू माफिया जहां चाहे, वहां लाल बालू स्टोर कर सकते है या ट्रक व ट्रैक्टर से कहीं भी लेकर जा सकते है। उन्हें रोकने या टोकने वाला कोई नहीं है। यह बात क्षेत्र के किसान की गत सोमवार को खनन विभाग टीम द्वारा जब्त किए गए लाल बालू को लेकर हो रही है। युवा किसान मुकेश सिंह, मंटू सिंह, हेमंत सिंह, बिजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुमंत सिंह, रोहित सिंह, मनीष सिंह, बंधू सिंह, मंतोष सिंह, अरूण सिंह ने शिकायती पत्रक में आरोप लगाया है कि जयप्रकाशनगर क्षेत्र में कुछ इसी तरह का खेल विगत दो माह से पुलिस व खनन विभाग के मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बैरिया पुलिस की मंशा है कि यह धंधा सिर्फ उन बालू माफियाओं के द्वारा चलता रहे, जो उन्हें मोटी रकम देते रहे।  खनन या लाल बालू के व्यापार पर एनजीटी न्यायालय के स्टे आर्डर बाद भी बिहार से खनन कराकर यूपी में लाल बालू की सप्लाई की जा रही है।  इससे प्रदेश सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाशनगर के बीएसटी बांध पर नदी के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। वहां एक भी ट्रैक्टर लाल बालू लेकर पास नहीं हो रहा है। जबकि चांददियर, टोला शिवनराय, बैरिया, इब्राहिमाबाद के रास्ते पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, जहां से बालू माफियाओं का ट्रैक्टर व ट्रक आ जा रहे है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जयप्रकाशनगर के किसानों ने मांग की है।


क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध लाल बालू की तस्करी का मामला संज्ञान में आने के बाद बलिया की खनन टीम बैरिया प्रशासन के साथ मौके पर गई थी। वहां कई स्थानों पर डंप बालू को सीज किया गया है। प्रशासन पर लाल बालू की तस्करी कराने का आरोप गलत है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed