{"_id":"589759274f1c1bcf6de8061b","slug":"i-g-office-out-purse-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ऑफिस के बाहर पोस्टल असिस्टेंट से दो पर्स छीने, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी ऑफिस के बाहर पोस्टल असिस्टेंट से दो पर्स छीने, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 8 में आईजी ऑफिस के बाहर एक बाइक सवार युवक ने डाकखाना में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट से उसके दो पर्स छीनकर फरार हो गया। पोस्टल असिस्टेंट जब आईजी ऑफिस के पास रिक्शा से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी तो पीछे से आए बाइक सवार ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बेला वासी मकान नंबर 1637 सेक्टर 7 अर्बन एस्टेट ने बताया कि वह कचहरी डाकखाना में पोस्टल असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत है। जब वह अपने ऑफिस से काम खत्म करने के बाद रिक्सा से वापिस घर जा रही थी तो सेक्टर 7 स्थित आईजी ऑफिस के पास रिक्शा से उतर गई। इसके बाद जब वह पैदल सेक्टर 7 की ओर अपने घर आ रही थी तो उसके पास दो पर्स थे, जिनमें उसके आफिस की चाबियां, 25 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन, पोस्ट आफिस की कापियां थी। बाइक सवार युवक पीछे से आया और दोनों पर्स उसके हाथ से छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन