फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband stabbed wife0

अवैध संबंध के शक में पत्नी को चाकू से गोदा, मौत

Sun, 21 Oct 2018 11:42 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 21 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
husband stabbed wife0
सलमा फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भलुअनी। अवैैध संबंध के शक में एक युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना भलुअनी गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।भलुअनी गांव निवासी सिराजुल हक का निकाह बड़हलगंज के पौहरिया गांव निवासी सलमा खातून (34) से हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इसके चलते सलमा काफी दिनों से मायके में ही रह रही थी। चार दिन पूर्व ही सिराजुल उसे विदा कराकर घर लाया था। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की शाम पति-पत्नी में विवाद हुआ था। रविवार की सुबह दोबारा दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच सिराजुल ने चाकू से सलमा के सीने और पेट में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह खून से लथपथ सलमा का शव जमीन पर पड़ा था। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो घटना की जानकारी हुई। आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की मां जाहिदा खातून की तहरीर पर पति सिराजुल के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कुछ देर बाद सोनाड़ी गांव से सिराजुल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि सिराजुल ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की है। केस दर्ज कर उसे सोनाड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में घटना के पीछे अवैध संबंध का शक सामने आया है।
विज्ञापन

शक ने तीन बच्चों से छीन लिया मां का आंचल
भलुअनी। स्थानीय गांव में रविवार की अलसुबह बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग सिराजुल के घर की तरफ दौड़ पड़े। यहां का नजारा देखकर सभी अवाक रह गए। खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मां से लिपटकर तीन बच्चे जोर-जोर रो रहे थे। पति के शक ने तीनों बच्चों के सिर से मां का आंचल छीन लिया। इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है। 
विज्ञापन

हाफिज के तीन पुत्रों में सबसे छोटा सिराजुल मुंबई के एक होटल में काम करता है। 10 साल पूर्व उसका निकाह सलमा खातून से हुआ था। दोनों की तीन संतानें दानिश (10), रियाज (08) और मेराज (04) हैं। सिराजुल 10 दिन पूर्व मुंबई से गांव आया। उस दौरान उसकी पत्नी मायके में थी। सिराजुल रिश्तेदारी के एक लड़के और पत्नी के बीच नाजायज संबंध होने का शक कर रहा था। चार दिन पूर्व विदा कराकर लाने के बाद इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। पुत्र रियाज और मेराज पिता पर मां को मारने-पीटने की बात कह रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि पिता का शक मां के लिए जानलेवा साबित होगा। शक में हुई सलमा की हत्या से तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। थाने पर आने-जाने वाले लोग बच्चों को देखकर भावुक हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed