फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   hospital-case-death-women in kaushambi

इलाज के अभाव में मर गई गर्भवती

Sun, 21 May 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 21 May 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
hospital-case-death-women in kaushambi
क्राइम
 जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से शनिवार को गर्भवती की मौत हो गई। म्योहर पीएचसी से रेफर होकर आई गर्भवती को जिला अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिले। एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार हुआ। नतीजतन हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। महिला को लेकर उसका पति अकेले आया था। इसलिए शव ले जाने में भी उसे दिक्कत हो रही थी। पति ने हंगामा काटा तो अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन से लाश उसके गांव भिजवाई।
विज्ञापन


चकअहमदीपुर मालती देवी (40) पत्नी महेश गर्भवती थी। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति उसको लेकर म्योहर पीएचसी गया। हालत नाजुक होने पर महिला को जिला अस्पताल लेकर आया। महेश सुबह करीब नौ बजे मालती देवी को लेकर अस्पताल पहुंच चुका था। महेश का आरोप है कि करीब साढ़े दस बजे तक कोई भी चिकित्सक मालती देवी को देखने नहीं आया, जबकि नर्स व अन्य स्टाफ डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉक्टरों के न आने के कारण उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। मालती की मौत के बाद स्टाफ ने शव स्ट्रेचर पर रखकर बाहर छोड़ दिया। शव ले जाने का कोई इंतजाम नहीं था। निजी एंबुलेंस वाले उससे एक हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपया उसके पास नहीं था। अस्पताल में शव वाहन खड़ा था, लेकिन अस्पताल प्रशासन उसे मुहैया नहीं करा रहा था। इस पर महेश ने हंगामा किया और शव लदे स्ट्रेचर को गेट के बीचोबीच खड़ा कर दिया तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद सीएमएस के निर्देश पर मालती का शव उसके गांव पहुंचाया गया। मालती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मालती के सात बच्चे हैं। आठवें बच्चे के प्रसव के दौरान उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed